Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah मुनमुन दत्ता, टप्पू से पहले इस एक्टर से शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं; जानें कौन है वह शख्स
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah मुनमुन दत्ता, टप्पू से पहले इस एक्टर से शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं; जानें कौन है वह शख्स। तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस शो में ‘बबीता जी’ का कैरेक्टर प्ले करती हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के लिए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
मुनमुन की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स छपी हैं। इन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ‘टप्पू’ यानी राज अनादकट को डेट कर रही हैं। राज उनसे उम्र में 9 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुनमुन की पर्सनल लाइफ के बारे में पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं।
इससे पहले भी मुनमुन दत्ता, टीवी एक्टर विनय जैन से विवाह करने को लेकर खबरों में रह चुकी हैं। विनय, स्वाभिमान, आंधी, इश्क सुभान अल्लाह, देख तमाशा देख जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन दिनों विनय और मुनमुन को कई जगह स्पॉट होते हुए देखा गया था। साथ-साथ दिखने के कारण दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ने लगी।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah मुनमुन दत्ता, टप्पू से पहले इस एक्टर से शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं; जानें कौन है वह शख्स
इन अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी थी। हालांकि कुछ समय बाद अफवाहें निराधार साबित हुईं. मुनमुन दत्ता ने आधिकारिक रूप से खुद के सिंगल होने की घोषणा कर दी. राज के साथ रिलेशनशिप पर अभी तक उन्होंने कुछ नहीं कहा है।
मुनमुन,तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में कैरेक्टर जेठालाल के दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए फेमस है। हालांकि रियल लाइफ में उनके चाहने वाले लाखों में हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को 50 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़े
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अब विभूति शर्मा बनेंगी नई दया बेन?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah इन दो किरदारों में है खून का रिश्ता, नाम जानकर कहेंगे – ‘हे मां
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah खत्म होने जा रहा है जेठालाल का सफर! जानिए क्या है एक्टर का रिएक्शन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmahमुनमुन दत्ता, टप्पू से पहले इस एक्टर से शादी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं; जानें कौन है वह शख्स