शिलाजीत का सेवन पुरुषों की मर्दानगी और संभोग क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादा किया जाता है। 

Rate this post

शिलाजीत का सेवन पुरुषों की मर्दानगी और संभोग क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादा किया जाता है। 

इसे प्राकृतिक खनिज पदार्थ के रूप में जाना जाता है। महिलाओं और पुरुषों में शिलाजीत के फायदे बहुत ही अद्भुत होते है। यह एक पत्थर की तरह होता है। जिसे बनने में वर्षों का समय लग जाता है। यह प्रकृति से प्राप्त होने वाली एक औषधि है।  

गिलगिट क्षेत्र, तिब्बत, हिमालय में स्थित कुछ खास चट्टानें होती है यह उनमें पाई जाती है जो की बहुत ही दुर्लभ है। शिलाजीत को आयुर्वेद में चिकित्सा के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल करते है यह कुछ चिपचिपा पदार्थ जैसा होता है।

 

हिमालय की चट्टानों से प्राप्त होने वाला यह पदार्थ हजारों साल के विघटन के बाद विकसित होता है जो की पौधों के विघटन से प्राप्त होता है। यह हिमालय की चट्टानों से निकलता है।

 

यह पदार्थ गर्म होता है जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह चिपचिपा पदार्थ काले और भूरे रंग का होता है। शिलाजीत में कुल ८५ मिनरल्स पाए जाते है। जिससे दिमाग तेज होता है और मर्दाना शक्ति बढ़ती है। सूखे हुए शिलाजीत में से गौ मूत्र की तरह गंध आती है इसका स्वाद कड़वा और कसैला होता है 

शिलाजीत के फायदे – Shilajit Benefits in Hindi

अब इसके फायदे के बारे में जानते है की शिलाजीत खाने के फायदे क्या होते है। यदि आप भी शिलाजीत का उपयोग करते है तो आपको निम्न फायदे प्राप्त होंगे।

 

1) शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी –

शिलाजीत खाने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है। जिससे बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। 

2) याददाश्त में वृद्धि –

शिलाजीत में पाया जाने वाला फुल्विक एसिड याददाश्त बढ़ाने का कार्य करता है। जिससे याद रखने की क्षमता तेज होती है।

 

3) कैंसर का खतरा कम –

यह कैंसर सेल्स को कम करता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

 

4) जवां बनाये रखे –

बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए शिलाजीत बहुत ही बढ़िया औषधि है। जो जवां दिखने में कारगर है यह एंटी एजिंग का कार्य करता है।

 

5) डायबिटीज का उपचार –

शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण होते है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button