चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था दुष्कर्म, रेलकर्मी राजस्थान से गिरफ्तार  

Rate this post

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था दुष्कर्म, रेलकर्मी राजस्थान से गिरफ्तार  

अशाेका गार्डन थाना पुलिस ने चार माह पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रेलवे के कर्मचारी काे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित से महिला का परिचय मुरलीधर महाराज की कथा सुनने के दौरान हुआ था। कथा सुनने साथ चलने का झांसा देकर रेलकर्मी महिला काे अपने घर ले गया था। वहां नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया था।उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार महिला से ज्यादती की थी।

अशाेका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक राजधानी में रहने वाली 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर 12 नवंबर 2022 काे लाेकेश शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लाेकेश काेटा रेल मंडल में सिग्नल विभाग में पदस्थ है। महिला ने शिकायत में पुलिस काे बताया कि वह मुरलीधर महाराज की प्रशंसक है।काेराेना काल में आलाइन कथा सुनने के दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसका परिचय लाेकेश शर्मा से हुआ था। इसके बाद फरवरी 2021 में राजधानी में कथा के दौरान पहली बार उसकी मुलाकात लाेकेश से हुई थी। नौ नवंबर काे वह जाेधपुर में कथा सुनने भाेपाल–जाेधपुर ट्रेन से जा रही थी। फाेन पर बात हाेने पर लाेकेश ने उससे कहा कि वह भी कथा सुनने अपनी पत्नी के साथ जाेधपुर जाने वाला है। वह भी काेटा स्टेशन पर उतर जाए, ताे सभी कार से साथ चलेंगे। लाेकेश, महिला काे काेटा स्टेशन से अपने घर ले गया। घर में उसकी पत्नी नहीं थी। लाेकेश ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे हाेश नहीं रहा। सुबह उसे पता लगा कि उसके साथ गलत काम हुआ है।इस घटना के बाद बदनाम करने की धमकी देकर लाेकेश कथा सुनने के बहाने से मथुरा, जाेधपुर, ऋषिकेष ले गया और हाेटल में उसके साथ ज्यादती की। अंतिम बार अशाेका गार्डन की एक हाेटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।शुक्रवार काे पुलिस ने बामरा कालाेनी, बयाना जिला भरतपुर , राजस्थान से लाेकेश काे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button