Maruti Eeco 2023 ये 7 सीटर कार, eeco का बढ़ रहा क्रेज, गजब की कीमत में मिल रही है, जोड़ो शोरो से लोग खरीद रहे है
MARUTI EECO 2023 : बाजार के एमपीवी सेगमेंट में आपको कई बेहतरीन कार देखने को मिल जाएंगी। और इन सभी कारों में कंपनियां पॉवरफुल इंजन के साथ ही ज्यादा सिटिंग कैपेसिटी ऑफर करती हैं। देश के मार्केट में अभी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की एमपीवी ईको (Maruti Eeco) काफी फेमस हो रही है। यह बिकने के मामले में साल 2023 की शुरुआत से ही रिकॉर्ड बना रही है।
कंपनी ने अपनी इस एमपीवी को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों के कॉन्फ़िगरेशन के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें आपको दमदार इंजन मिलता है और यह ज्यादा माइलेज देने में भी सक्षम है। कंपनी की इस एमपीवी में आपको कई आधुनिक नए फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं। अगर आप इस Maruti Eeco को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस जानकारी को पूरा देखिये।
यह भी पढ़े:-
Maruti Eeco 2023 ये 7 सीटर कार, eeco का बढ़ रहा क्रेज, गजब की कीमत में मिल रही है, जोड़ो शोरो से लोग खरीद रहे है
इस MARUTI EECO एमपीवी में आपको 1.2 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 80.76 पीएस की अधिकतम पावर के साथ ही 104.4 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की है। यह जबरदस्त स्पेसिफिकेशन देता है। आप इसमें सीएनजी किट भी लगा है। जिसपर इसका इंजन 71.65 पीएस की पावर और 95 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

कंपनी ने इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगाया है।और इसमें माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर इसका माइलेज 20.20 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी पर 27.05 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिल जाता है।
MARUTI EECO FEATURE
मारुति ईको (Maruti Eeco) में कंपनी ने डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, केबिन एयर फिल्टर (एसी वेरिएंट), एसी रोटरी कंट्रोल जैसे फीचर्स लगाए हैं। वहीं इसमें आपको इंजन इमोबिलाइजर, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग्स, हैजार्ड स्विच, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, दरवाजों और खिड़कियों पर चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं। कंपनी ने अपनी इस एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.10 लाख रुपये रखी है।

Maruti Eeco offer
मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर वेरिएंट की कीमत 5.25 लाख रुपए है। वहीं इसके 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 5.54 लाख रुपए एक्स शोरूम है। अगर आपसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो फरवरी महीने के लिए कंपनी उस पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इसके पैट्रोल वैरीअंट पर ₹24000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां मारुति सीएनजी कारों पर कभी ऑफर नहीं देती है, वहीं इसके सीएनजी वैरीअंट पर ₹15000 का कैशबैक उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका फायदा उठा इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Maruti Eeco 2023 ये 7 सीटर कार, eeco का बढ़ रहा क्रेज, गजब की कीमत में मिल रही है, जोड़ो शोरो से लोग खरीद रहे है