भव्यता से निकाली गई गदा शोभायात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत- विशाल गदा समर्पित की गई हनुमान जी को

Rate this post

भव्यता से निकाली गई गदा शोभायात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत- विशाल गदा समर्पित की गई हनुमान जी को

Humdard news reporter-Mahendra vishwakarma

मण्डला- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को नगर में विशाल गदा शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया है। जिला पंचायत के सामने स्थित शेषनाग हनुमान मंदिर में शोभायात्रा के चल समारोह में पंडित रामनाथ शास्त्री ने गदा की विधि विधान से पूजन अर्चन की और देश में सुख समृद्धि आपसी भाईचारा की कामना प्रभु से की। यहां पर जय श्रीराम और हनुमान सरकार के नारे लगाए गए। चल समारोह के दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं रथ में सवार कथावाचक धर्मगुरू नीलू महाराज के साथ अन्य संतो का पुष्प माला और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में महिला पुरूष जयकारा लगाते नजर आए। सभी धर्मप्रेमियों को शुद्ध पेयजल के साथ फल प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे अन्ना महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, पूर्व विधायक भाजपा वरिष्ठ नेता शिवराज शाह शिवा भैया, समाजसेवी सुधीर कांसकार, पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में पहली बार मिला चिकना सांप, मुलताई के रामनगर से सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।

नीरज अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति उमा यादव, समाजसेवी श्रीमति रागिनी हरदहा, श्रीमति गीता साहू, रीता दुबे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बैरागी, इस्माईल खान, रोहित बघेल, आकाश रघुवंशी, अनमोल अग्रवाल, मानव अधिकार फाउण्डेशन अध्यक्ष अशोक खरबंदा, इन्द्रेश बब्बल खरया, ब्रजेश चौरसिया, लखन भाण्डे, शिव दोहरे, मनीष तिवारी, शंभू शुक्ला, आनंद सोनी, राकेश साहू, मनोज तिवारी, सतेन्द्र दुबे, पप्पू सचान, गोलू तिवारी, ओमकार रजक, पप्पू श्रीवास, दीपक रजक, राजेन्द्र बंजारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं आज हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी भक्तों द्वारा कर ली गई है। वहीं बुधवार को सूर्यकुण्ड धाम में विशाल गदा शोभा यात्रा निकाली गई।

 

गैस पर बनी रोटी से ज्यादा फायदेमंद होती है चूल्हे पर बनी रोटी,डॉक्टर देते हैं इसे खाने का सलाह,जानिए क्यों

जिसकी स्थापना आज की जाएगी। गदा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए सूर्यकुंड धाम पहुंची। जिसकी स्थापना आज हनुमान जन्महोत्सव पर किया जाएगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा दिन में तीन रूप बदलती है। जिसमें सुबह बाल्य रूप दोपहर को युवा रूप में और शाम को वृद्ध रूप में नजर आती है। सूर्यकुण्ड धाम में स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान जी लोगों के लिए आस्था का केन्द्र हैं। यहां नर्मदा परिक्रमा करने वाले भक्तों के ठहरने चाय नास्ता भोजन की व्यवस्था श्री सूर्यकुण्ड हनुमान जी महाआरती भंडारा समिति के द्वारा की जाती है। जयंती अवसर पर ये होंगे आयोजन सूर्य कुण्ड धाम में 30 मार्च से कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है।

 

और पढ़े ….

मां दुर्गा के प्रति ऐसी आस्था, महिला ने शरीर पर बोए जवारे, पूर्णिमा को होगा विसर्जन

नगर में महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन समाज द्वारा श्री जी की निकाली गई शोभायात्रा

मंडला जबलपुर जिले की सीमा और मनेरी से पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर खेत में मिला एक अधेड़ का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी।

मुलताई मासोद रोड पर देर रात दो बाइको की भिड़ंत में नगरपालिका कर्मचारी की मौत, दो गंभीर घायल

मुलताई नगर में ऐतिहासिक हनुमान जयंती के आयोजन के लिए बजरंग दल की तैयारिया हुई पूर्ण, आज दुर्गावाहिनी की बाईक रैली से होगा कार्यक्रम का आगाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button