मध्यप्रदेश में पहली बार मिला चिकना सांप, मुलताई के रामनगर से सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।
मध्यप्रदेश में पहली बार मिला चिकना सांप, मुलताई के रामनगर से सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।
Sariya Ka Rate | लोहा सरिया सीमेंट 3500 रू सस्ता, सरकार का बड़ा ऐलान 3 अप्रैल से नया नियम लागू
Mp news। सर्पमित्र मोनू तायवाड़े को फोन पर सूचना मिली कि साहेबराव लोखंडे, राम नगर, ताप्ती वार्ड, मुलताई के घर पर पानी के टांके में सांप है। मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जब सर्प मित्र ने उस सांप को ध्यान से देखा तो पता चला कि यह बैतूल जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि पहली बार इस सांप का बैतूल जिले और मध्य प्रदेश में रेस्क्यू किया गया सांप। उन्होंने बताया कि इस सांप के मिलने से मध्य प्रदेश भी सांपों के नक्शे में स्थान बना लेगा।
उन्होंने बताया कि इंडियन स्मूथ स्नेक के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी ही उपलब्ध है। यह सांप बहुत शांत स्वभाव का होता है। परन्तु भारत के कुछ हिस्सों में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इस सांप को हिन्दी में भारतीय चिकना सांप और इंग्लिश में इंडियन स्मूथ स्नैक कहा जाता हैं। क्रोनेला ब्राचुरेला वैज्ञानिक नाम से जाना जाता है। यह सांप बहुत ही रेयर सांप है। यह केवल गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही पाया जाता हैं। यह सांप छिपकली, गिरगिट और चूहे को खाता है। अर्ध-रेगिस्तान, शुष्क मैदानी और झाड़ीदार क्षेत्रों में निवास करते हैं। शहर के बाहरी इलाकों में अक्सर कंटीली वनस्पतियों, चट्टानों और दीमक के टीलों के पास पाया जाता है।
और पढ़े ….
मां दुर्गा के प्रति ऐसी आस्था, महिला ने शरीर पर बोए जवारे, पूर्णिमा को होगा विसर्जन
नगर में महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन समाज द्वारा श्री जी की निकाली गई शोभायात्रा
मुलताई मासोद रोड पर देर रात दो बाइको की भिड़ंत में नगरपालिका कर्मचारी की मौत, दो गंभीर घायल