समरसता एवम विश्व शांति जन कल्यानार्थ गायत्री यज्ञ संपन्न
समरसता एवम विश्व शांति जन कल्यानार्थ गायत्री यज्ञ संपन्न
आज होगी पूर्णा आहुति
नवरात्रि के अवसर पर गायत्री मंत्र से गुजायमान हुआ मंदिर
सारंगपुर वैदिक पद्धति से गायत्री परिवार द्वारा नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय महामंत्र के माध्यम से समरसता जनकल्याण विश्वशांति को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया रामनवमी के दिन यज्ञ पंडाल एवं गायत्री मंदिर परिसर इन महामंत्र से गुंजायमान होता रहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गायत्री हवन में भाग लिया यज्ञ हवन एवम विभिन्न प्रकार के संस्कार किए गए विशेष करके नवरात्रि के दौरान गायत्री शक्तिपीठ पर विशेष हवन का आयोजन किया जाता है संस्कार से सनातनी को अवगत कराया जाता है जिसे यज्ञ एवं संस्कार का नाम दिया गया है यज्ञ के दौरान मानव जीवन के कल्याण एवं विश्व शांति की कामना के लिए सभी देवी देवताओं का आवाहन कर उनके नाम की आहुति यज्ञ में दी गई ताकि जनमानस में शांति सद्भावना के साथ विश्व का कल्याण हो इसी को लेकर बड़ी संख्या में गायत्री महायज्ञ में आहुति प्रदान कीवैदिक विधि विधान से डॉक्टर के के मिश्रा प्रभा पालीवाल रेखा दुबे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न कराया इस अवसर पर बड़ी संख्या में गायत्री उपासक सहित मातृशक्ति उपस्थित थी गायत्री परिवार के पंडित ललित पालीवाल ने बताया कि नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को कन्या भोज के साथ होगी डॉक्टर के के मिश्रा एवंश्री पालीवाल ने सभी गायत्री उपासको से आह्वान किया कि जो भी 9 दिन तक गायत्री हवन में उपस्थित हुए हैं वे पूर्णाहुति में उपस्थित होकर अपने घर से नारियल गोला या सुपारी लेकर आवे पुण्य फल प्राप्त करें