गांजे की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Rate this post

गांजे की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

ताप्ती मंदिर में परिक्रमा पर रोक, इंदौर हादसे के बाद ट्रस्ट के निर्णय। जल्द बनेगा नया मंदिर

घोड़ाडोंगरी न्यूज। गांजे की खेती करने वाले आरोपी को रविवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 9/4/23 को मान न्यायालय में पेश करने बैतूल रवाना किया.

मुलताई नगर के रेलवे स्टेशन पर बने गार्डन में मिला चकवा प्रजाति का उल्लू, खराब मौसम की मार से उल्लू हुआ बीमार

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय सारणी रोशन कुमार जैन एवं थाना प्रभारी महोदय रत्नाकर हिग्वे के मार्गदर्शन में गांजे की खेती करने वाले आरोपी पवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मान न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना किया गया है।

रायआमला में घर के सामने निकले सांप के डर से घर में कैद हुआ पूरा परिवार, सर्पमित्र ने सांप का रेस्क्यू कर परिवार को कराया आजाद।

आरोपी द्वारा बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर 25 मार्च को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान गांजा भी जप्त किया गया था।जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी नेपाल सिंह ठाकुर एएसआई संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल चौहान, आरक्षक सतीश वाड़ीवा, विनीत चौधरी एवं सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवागत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पहुचे मुलताई, माँ ताप्ती के किए दर्शन

आरोपी द्वारा घोड़ाडोंगरी के बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा गांजे के पौधे जप्त किए गए थे। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button