Chikoo Fruit Farming क्या आपको पता है आप चीकू की खेती करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी
Chikoo Fruit Farming : हमारे प्रिय किसान बंधुओ आज हम आपके लिए चीकू की खेती से जुडी कुछ खास खबर लेकर आये है। जिससे आप भी दो तीन गुना मुनाफा कमा सकते है। आज कल के समय में बहुत से किसान उन्नत खेती की और ज्यादा ध्यान दे रहे है। और खेती में नई-नई तकनीक को सीख के बहुत मुनाफा कमा रहे है। आज हम आपको चीकू (Sapota) की खेती से जुडी रोचक और खास जानकारी देंगे।
प्रिय किसान भाइयो आप चीकू की खेती (Sapota Farming) करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है। अगर आप एक अनुमान के मुताबिक सही तकनीक और कृषि सलाह का इस्तेमाल करते है, तो आप एक एकड़ में चीकू की खेती करके करीबन 5 से 6 लाख रुपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं। आइये जाने चीकू की खेती की पूरी जानकारी।
Chikoo Fruit Farming
चीकू एक तरह की बागवानी वाली फसल है। जिसके द्वारा आप चीकू के फल को बेच कर लाखो अरबों रूपए कमा सकते है। चीकू की बागवानी भारत में ज्यादातर मध्य अमेरिका और मेक्सिको में ज्यादातर की जाती है। पहले चीकू की बागवानी भारत में बेहतर तरीके से नहीं होती थी, लेकिन अब भारत में भी किसान चीकू की खेती बड़े पैमाने पर करके बढ़िया उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। चीकू का पौधा एक बार लगाएं जाने के बाद कई वर्षों तक फल देता है। चीकू का फल स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
चीकू की खेती कौन कौन से राज्य
भारत में चीकू की खेती लगभग सभी राज्यों में की जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में लगभग 65 हजार एकड़ जमीन में चीकू की बागवानी की जाती है। भारत के प्रमुख राज्यों में कर्नाटक, तामिलनाडु, केरल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रा प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में चीकू की खेती विशेष तौर पर की जाती है।
चीकू की किस्म
- पीली पत्ती किस्म
- हाइब्रिड किस्म पीकेएम 2
- काली पत्ती किस्म
- बारहमासी किस्म
- क्रिकेट बाल किस्म
इसके साथ में भारत में चीकू की कई किस्में की बागवानी की जाती है। इसमें कीर्ति भारती, डीएसएच – 2 झुमकिया, पी.के.एम.1, जोनावालासा 1, बैंगलोर, पाला, द्वारापुड़ी, ढोला दीवानी और वावी वलसा जैसी बहुत सी किस्में की बागवानी की जाती है।
चीकू की खेती के लिए मिट्टी
चीकू की बागवानी के लिए किसान भाइयो आपको बलुई दोमट मिट्टी की आवश्यकता पड़ेंगी। इस मिट्टी में चीकू के फल की पैदावार बहुत ही अच्छी मानी जाती है। चीकू के पौधों को हल्की लवणीय और क्षारीय भूमि में भी आसानी से उगा सकते है। चीकू की खेती करने के लिए खेत का पीएच मान 5.8 से 8 के बीच का होना चाहिए। चीकू की बागवानी के लिए आपको खेत में उचित जल की निकासी की व्यवस्था भी करनी पड़ेंगी।
चीकू खेती करने का तरीका
किसान भाइयो आपको चीकू की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत में पहले से मौजूद फसलों के बचे हुए अवशेषों को नष्ट करना होता है। इसके बाद में आपको खेत की मिट्टी पलटने वाले हल या कल्टीवेटर की मदद से 2 से बार गहरी जुताई की जाती हैं। उसके बाद खेत की मिट्टी को दरदरा बनाने के लिए खेत की 1 से 2 बार रोटावेटर से जुताई करना पड़ेंगा । इसके बाद खेत में पाटा लगाकर खेत को समतल कर दे। ताकि बारिश के मौसम में खेत में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो सके।
चीकू के पौधों को खेत में लगाने के लिए खेत में गड्ढे तैयार करने होते हैं। गड्ढे बनाने के लिए समतल भूमि में एक मीटर चौड़ा और दो फुट गहरा गड्ढा खेत में तैयार कर लिया जाता है। इन गड्ढों को पंक्ति में तैयार करते है, जिसमें एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति के बीच 5 से 6 मीटर की दूरी रखी जाती है। तैयार गड्ढों में जैविक और रासायनिक खाद की उचित मात्रा को मिट्टी में मिलाकर भर दिया जाता है। गड्ढों में खाद भरने के बाद गहरी सिंचाई कर दी जाती है, फिर उन्हें पुलाव करके ढक देते है। इन गड्ढों की तैयारी चीकू के पौधों की रोपाई से एक माह पहले अवश्य कर लेना चाहिए।
चीकू के साल भर की कमाई
किसान भाइयो आप चीकू की उन्नत किस्म के केवल एक पेड़ से औसतन 130 किलो ग्राम का साल भर में फल प्राप्त कर सकते है। चीकू के एक एकड़ के खेत में करीब 300 से अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं। जिनसे 20 टन के आसपास उत्पादन आसानी से मिल जाता है। चीकू का बाजार में थोक भाव 30 से 40 रुपए प्रति किलो तक का होता है। इस हिसाब से एक एकड़ के खेत में चीकू की एक बार की फसल से किसान भाई 5 से 6 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से कर सकते है।
यह भी पढ़े –
Litchi Farming बस लीची की खेती आपको बना सकता है मालामाल जानिए कैसे करनी चाहिए लीची की खेती
Chikoo Fruit Farming क्या आपको पता है आप चीकू की खेती करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी