Avocado Farming क्या आपके इस फल के बारे में सुना है यह एक विदेशी फल है जो बहुत मुनाफा देता है जानिए इसकी खेती के बारे में
Avocado Farming : क्या आपके इस फल के बारे में सुना है यह एक विदेशी फल है जो बहुत मुनाफा देता है जानिए इसकी खेती के बारे में। इस विदेशी फसल की मांग भारत और विदेशों में बढ़ती जा रही है। यह एक विदेशी फल है लेकिन इसकी खेती अब भारत में देखने को मिल रही है केले से भी ज्यादा पौटेशियम होता है। एवोकैडो पौषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए दिन-प्रतिदिन इसकी मांग बढ़ रही है। गर्म क्षेत्रों के किसान एवोकैडो की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। क्योंकि इसकी खेती के लिए गर्म जलवायु काफी उपयुक्त होता है।
एवोकेडौ की खेती का ध्यान
एवोकेडो एक गर्म जलवायु का पौधा है।इसकी खेती के लिए 20-30 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है। एवोकैडो की खेती के लिए लेटेराइट मिट्टी सबसे अधिक उपयुक्त होतीहै। इसके लिए मिट्टी का pH मान 5 से 6 के बीच होना चाहिए। किसानों को जलभराव करने वाली जगह पर इसकी खेती नहीं करनी चाहिए।
मिट्टी में अधिक जीवाश्म की मात्रा होने पर इसके फल बहुत अधिक लगते हैं। फुएर्टे, पिंकर्टन, हैस, पर्पल, पोलक, ग्रीन, राउंड पेराडेनिया पर्पल, हाइब्रिड, ट्रैप, लॉन्ग, फुएरते इसकी प्रमुख किस्म हैं। इनमें से किसी भी किस्म का चुनाव कर सकते हैं।
एवोकेडौ के पौधे ऐसे लगाए
एवोकैडो की खेती के लिए सबसे पहले खेत की गहरी जुताई कर खरपतवार को निकाल दें। इसके बाद खेत में पानी लगाकर पलेवा कर दें। पलेव से खेत की मिट्टी नम हो जाती है। नम भूमि में रोटावेटर लगाकर मिट्टी को भुरभुरी कर लें।बीज को 5 डिग्री तापमान या फिर सूखे पीट में भंडारित क़र तैयार कर लें। नर्सरी में बीज को 6 माह तक उगाने के बाद खेत में लगाने के लिए निकालें। भुरभुरी मिट्टी को पाटा लगाकर समतल करें।
इसके बाद खेत में पौध रोपाई के लिए 90X90 सेंटीमीटर आकार वाले गड्डों को तैयार कर लें। इन गड्डों में मिट्टी के साथ 1:1 के अनुपात में खाद मिलाकर भरें। पौधों को 8 से 10 मीटर की दूरी पर लगाएं। यह सब पौधे लगाने के बाद 15-20 दिनों के अंदर पानी देते रहे।
एवोकैडो फल की तुड़ाई और उपज
एवोकैडो का फल पौध रोपाई के 5 से 6 वर्ष में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाता है। कटाई के बाद फल नरम होते हैं, जिन्हें पकने में 5 से 10 दिन का समय लगता है। एवोकैडो की उपज उन्नत क़िस्म, खेत प्रबंधन और पेड़ की उम्र पर निर्भर करती है। एवोकैडो का गुणवत्ता के अनुसार बाजार में यह 300 से 500 रूपए प्रति किलो तक बिकता है।
यह भी पढ़े –
seasonal farming मौसंबी की सही खेती करने का तरीका और लाखो का मुनाफा जानिए पूरी जानकारी
Walnut Farming जानिए अखरोट की जानकरी और साथ ही जाने अखरोट की किस्मे ,और खेती की विधि
Cotton Farming क्या आपको पता है कपास की खेती में कितना फायदा है तो जाने इसकी खेती और कमाई
Avocado Farming क्या आपके इस फल के बारे में सुना है यह एक विदेशी फल है जो बहुत मुनाफा देता है जानिए इसकी खेती के बारे में