कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज
कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज
मध्य प्रदेश सरकार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।25 जनवरी को लिया था कर्ज
इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगीराज्य का बजट तीन लाख करोड़
बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2023 का नया बजट बनाया जा रहा है। इस बार तीन लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे अधिक का कर्ज सरकार बाजार से ले चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।।
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
https://youtube.com/channel/UCch1MaGcQl5PrYbydtT-xQg
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3
Contact for more details 8982291148